Pages

London Olympic Games 2012

Thursday, January 14, 2010

न्यू इयर कैलेंडर में छाई प्रियंका वढेरा गांधी

न्यू इयर कैलेंडर में छाई प्रियंका वढेरा गांधी

नई दिल्ली। नए साल पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों और कई सुपरमॉडल के कैलेंडर को तो आपने हर बार देखा होगा लेकिन इस बार एक ऎसा कैलेंडर आया है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वढेरा मॉडल के रूप में दिखी हैं।

जी हां, चौंकिए मत। वर्ष 2010 के इस कैलेंडर को कांग्रेस के महासचिव और प्रियंका के भाई राहुल गांधी के एक सहयोगी ने बनाया है। कैलेंडर में चुनाव प्रचार के समय ली गई प्रियंका की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। कैलेंडर के सभी पृष्ठों पर प्रियंका अलग-अलग रंगीन साडियों में दिखाई गई हैं।

कैलेंडर के कवर पेज पर प्रियंका सफेद बॉर्डर वाली साड़ी में गेंदे के फूल लिए हुए नजर आ रही हैं। पूरे कैलेंडर को डब्लूडब्लूडब्लू डॉट प्रेसब्रीफ डॉट इन वेबसाइट पर लोड किया गया है।

0 comments:

Post a Comment

Republic Day 26th January Greeting Cards

ShareThis