Pages

London Olympic Games 2012

Saturday, May 16, 2009

राहुल नहीं, सिंह ही हैं किंग


















नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज एक बार फिर स्पष्ट किया कि मनमोहन सिंह ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। लोकसभा चुनाव के रूझानों और परिणामों में यूपीए को मिली जीत के बाद अपने निवास 10 जनपथ पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह शुरू से कांग्रेस के पीएम रहे हैं और अब जनादेश के आने के बाद इस फैसले पर कोई असर नहीं पडेगा।

वहीं, राहुल गांधी को पीएम बनाए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सोनिया ने कहा कि इसका निर्णय प्रधानमंत्री को करना है। सोनिया गांधी ने संप्रग के प्रति भरोसा जताने के लिए देश की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बहुत समझदार है और सही को ही चुनती है।

धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाएंगे : मनमोहन

इस बीच मनमोहन सिंह ने देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए केन्द्र में जाति, धर्म और संप्रदाय रहित सेक्युलर सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने केबिनेट में कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी को भी शामिल किए जाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को केबिनेट में शामिल होना चाहिए।  

0 comments:

Post a Comment

Republic Day 26th January Greeting Cards

ShareThis