Pages

London Olympic Games 2012

Saturday, May 16, 2009

इंडियन पॉलिटिकल लीग में कांग्रेस चैंपियन

इंडियन पॉलिटिकल लीग में कांग्रेस चैंपियन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के रूझानों के अनुसार केन्द्र में यूपीए की वापसी तय मानी जा रही है। रूझानों में यूपीए को जोरदार बढत मिली है। कांग्रेस ने कहा है कि वह सरकार बनाने का दावा पेश करेगी जबकि भाजपा खेमे में मायूसी छा गई है। कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा, रूझानों से स्पष्ट हो गया है कि यूपीए को स्पष्ट बहुमत हासिल होने जा रहा है और वह सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सबसे बडे गठबंधन के रूप में उभर रहा है। उम्मीद है कि राष्ट्रपति सबसे बडी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेगी।

आज सुबह आठ बजे से हो रही मतगणना में 543 सीटों पर मिले रूझानों के मुताबिक यूपीए 251 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एनडीए 161 सीटों पर बढत बनाए हुए है। तीसरा मोर्चा 88 और चौथा मोर्चा 29 सीटों पर बढत बनाए हुए है। रूझानों में कांग्रेस 196, भाजपा 119 सीटों पर बढत बनाए है। राजस्थान में भी कांग्रेस की लहर है। अजमेर से सचिन पायलट जीत चुके हैं। उन्होंने भाजपा की किरण माहेश्वरी को 70 हजार से भी ज्यादा मतों से हराया है। जोधपुर से चंन्द्रेश कुमारी, भीलवाडा से सीपी जोशी भी जीत गए हैं।

अमेठी से राहुल गांधी, पीलीभीत से वरूण गांधी, आंवला से मेनका गांधी आगे हैं। रूझानों में कुछ चौंकाने वाले रूझान भी सामने आए हैं। रामविलास पासवान, वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी, एटा से कल्याण सिंह भी पीछे चल रहे हैं। जॉर्ज फर्नाडीज भी पीछे हैं।

मतगणना देशभर के 1080 मतगणना केन्द्रों पर हो रही है, जिनमें मतों की गिनती के लिए 4260 मतगणना हॉल तैयार किए गए हैं। करीब 60 हजार कर्मचारी इस काम को अंजाम दे रहे हैं। इसमें 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 8070 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। साढे नौ बजे तक पहला परिणाम मिल जाने की उम्मीद है।

करीब एक महीने तक चले इस चुनाव अभियान के दौरान पांच चरणों में मतदान कराया गया है। मतदान का पहला चरण 16 अप्रेल को हुआ, जबकि अंतिम चरण 13 मई को सम्पन्न हुआ। इस मतदान में 71.37 करोड मतदाताओं को अपने मताघिकार का उपयोग करना था, लेकिन करीब 58.43 प्रतिशत मतदाता ही वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों तक पहुंचे। लोकसभा चुनावों के साथ ही आंध्रप्रदेश (229), उडीसा (144) और सिक्किम (32) के विधानसभा चुनावों की मतगणना भी शनिवार को होगी।

राजस्थान में तैयारियां

25 संसदीय सीटें
346 कुल उम्मीदवार
24 मुख्यालयों पर हो रही है मतगणना
109.5 कम्पनियां सुरक्षा बलों की तैनाती
4 सीटों-दौसा, टोंक-स.माधोपुर, करौली, अलवर में तनाव की आशंका के चलते विशेष चौकसी

0 comments:

Post a Comment

Republic Day 26th January Greeting Cards

ShareThis