Pages

London Olympic Games 2012

Thursday, December 23, 2010

Rahul Gandhi Tamil Nadu Youth Congress Members at Vaanagaram on the outskirts of Chennai


AICC General Secretary Rahul Gandhi addressing Tamil Nadu Youth Congress Members at Vaanagaram on the outskirts of Chennai.

Tuesday, December 21, 2010

Rahul Gandhi at a party meeting in New Delhi India

India's Congress party General Secretary Rahul Gandhi, bottom right, talks to party leader R.K. Dhawan at a party meeting in New Delhi, India.

Monday, December 20, 2010

सोनिया बनीं "मन" की ढाल

सोनिया बनीं "मन" की ढाल
 

नई दिल्ली। घोटालों को लेकर सरकार के भीतर मतभेदों के विपक्ष के आरोपों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समर्थन में आते हुए उन्हें सौम्यता, शुचिता और ईमानदारी की मिसाल बताया। प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत प्रहार करने के लिए भाजपा को आडे हाथ लेते हुए सोनिया ने कहा कि मैं हमारे प्रधानमंत्री के बारे में कुछ कहना चाहती हूं। वे ईमानदारी व सौम्यता के प्रतीक हैं। भाजपा का उन पर व्यक्तिगत प्रहार निन्दनीय है। पार्टी पीएम के साथ खड़ी है।

भाजपा पर पलटवार 
अधिवेशन में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार पर कहा कि उसने ऎसे मामलों में जांच पड़ताल की रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना जरा सा भी शक होने पर अपने मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ मंत्रियों से इस्तीफे मांगने में जरा भी झिझक नहीं दिखाई, जबकि भाजपा और उसके नए सहयोगियों ने इसके ठीक उलट काम किया। महाधिवेशन में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि भाजपा ने स्वयं शासित राज्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा न उछालकर व कर्नाटक के सीएम और राष्ट्रीय संसाधनों को एकत्र करने के दोष्ाी अन्य लोगों का बचाव करके अपने नैतिक दिवालियापन का प्रदर्शन किया है। 

मिले कड़ी सजा
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि यह लोगों के आगे बढ़ने के मौके छीनता है। इसलिए ऎसा करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल
राष्ट्रमंडल खेल और 2-जी स्पेक्ट्रम घोटालों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई कांग्रेस ने महाधिवेशन के दूसरे दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर हल्ला बोला। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि एक ऎसी नई व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें राजनीतिज्ञों सहित सरकारी मुलाजिमों के भ्रष्टाचार के मामलों को फास्ट ट्रैक के आधार पर लिया जाए। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक तंत्र बनाने पर बल देते हुए सोनिया ने कहा कि हम ऎसा तंत्र क्यों नहीं बना सकते, जो भ्रष्टाचार के मामलों को तय समयसीमा के भीतर निपटा सके।

Saturday, December 18, 2010

सोनिया ने बार-बार पाटिल को बचाया

सोनिया ने बार-बार पाटिल को बचाया
 

नई दिल्ली। देश में कुछ साल पहले हुए कई बम धमाकों के बाद निशाने पर आए पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संरक्षण मिला हुआ था। विकीलीक्स ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है। विकीलीक्स के दस्तावेज के मुताबिक अमरीका को लगा था कि मुंबई हमलों के बाद शिवराज को हटाया जाना जरूरी हो गया था।

केबल संदेश के मुताबिक अमरीकी राजदूत डेविड मलफोर्ड ने कहा था कि "कांग्रेस कम से कम नुकसान चाहती थी क्योंकि मुंबई हमलों के बाद गहरे राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रही थी। इसलिए उसने पाटिल को उनके पद से हटाना अति आवश्यक समझा। पार्टी के पास इसके अलावा कोई और चारा नहीं था।

मलफोर्ड ने कहा कि पाटिल पिछले चार साल में पूरी तरह अयोग्य साबित हुए थे। मलफोर्ड ने इस ओर संकेत किया कि जयपुर, बेंगलूरू, दिल्ली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, समझौता एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले और सांप्रदायिक हिंसा में पूरी तरह लापरवाह रहे।

उन्होंने कहा कि हर बार हमले होने पर उनके इस्तीफे की मांग उठी लेकिन सोनिया गांधी बार-बार उन्हें बचातीं रहीं। पर मुंबई हमलों के बाद सोनिया भी कुछ नहीं कर सकीं और जनता की नाराजगी को देखते हुए आखिरकार पाटिल को उनकी कुर्सी से हटाना ही पड़ा।

राहुल गांधी लालची चेला -उमा

राहुल गांधी "लालची चेला" -उमा
 

लखनउ। लश्कर की तुलना में हिन्दू कट्टरवाद को ज्यादा खतरनाक बताने के बयान पर विपक्ष की आलोचना झेल रहे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अब उमा भारती के निशाने पर है। राहुल को दिग्विजय सिंह का लालची चेला करार देते हुए उमा ने उन्हें दिग्विजय सिंह से बचने की सलाह दी। 

लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व नेता उमा भारती ने कहा कि राहुल यह सारा पाठ दिग्विजय सिंह से पढ़ रहे है, जो खुद भी मुसलमानों को सर्पोट लेने के लिए आरएसएस विरोधी बयान देते रहते है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल को कहूंगी कि थोड़ा पढ़ा करो। दिग्विजय सिंह जो नोट्स बनाकर देते हुए उन्हें राहुल पढ़ देते है तो ऎसा होगा ही। उमा ने कहा कि राहुल को मेरे से क्लास लेनी चाहिए। राहुल ने दिग्विजय सिंह को अपना गुरू बना लिया है लेकिन इन दोनों पर यह कहावत शत प्रतिशत चरितार्थ होती है लोभी गुरू लालची चेला- दोनों नरक में ठेलमठेला। उन्होंने कहा कि गांधी एक बड़े राजनीतिक घराने से हैं इसलिए उन्हें दिग्विजय सिंह जैसे राजनीतिज्ञों से बचना चाहिए।

दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देने का शौक है। राहुल मुझसे सीखें और आरएसएस का इतिहास पढ़ें। कश्मीर में जवाहर लाल नेहरू ने भी आरएसएस की मदद मांगी थी। यहां तक कि गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में भी आरएसएस को शामिल किया गया है। राहुल को यह सब पढ़ना चाहिए। 

भविष्य अभी तय नहीं

आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को भाजपा की ओर से उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं बता कि यह बात कहां से आई है। उन्हें अभी तय करना है कि उनका भविष्य क्या होगा। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के बयान पर उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने जो कुछ कहा वह भी सही है और जो कुछ मैं कह रही हूं यह भी सही है।

Republic Day 26th January Greeting Cards

ShareThis