Pages

London Olympic Games 2012

Saturday, November 13, 2010

सुदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन

सुदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन

भोपाल। पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन की सोनिया गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कांग्र्रेस सड़कों पर उतर आई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी के आह्वान पर हजारों की संख्या में कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सुदर्शन के पुतले जलाए और आरएसएस के कार्यालयों पर प्रदर्शन किए।

भोपाल में महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर बोर्ड आफिस चौराहे पर सुदर्शन का पुतला फूंका और युवक कांग्रेस ने संघ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सुदर्शन की गिरफ्तारी की मांग भी की।

माफी मांगें सुदर्शन
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल के नेतृत्व में शहर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने एकत्र हुईं और रैली के रूप में वहां से

दोपहर बारह बजे बोर्ड आफिस चौराहा पहुंचीं। यहां रैली सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए अर्चना जायसवाल ने कहा कि सुदर्शन के बयान से भाजपा की चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने सुदर्शन की माफी की
मांग की और कहा कि ऎसा नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस उग्र्र आंदोलन करेगी। महिला शहर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि राजपूत ने कहा कि सुदर्शन की टिप्पणी से संपूर्ण नारी जाति का अपमान हुआ है। पूर्व महापौर दीपचंद यादव, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भी संबोधन दिया। प्रदर्शनकारियों में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष प्रतिभा तोमर, कुसुम पाल, शीला दुबे, राखी शर्मा, संगीता जोशी प्रतिभा विक्टर, संजीदा, विद्या भारंगे, सीमा पवार, लता देवरे, लक्ष्मी सैनी आदि शामिल थीं। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया, कांग्रेस नेता बाबू सालोमन, पूर्व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीतेश नेमा और मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने भी
सुदर्शन व भाजपा की कड़े शब्दों में निंदा की।

मशाल जुलूस निकाला
मप्र सचिव संगीता शर्मा के नेतृत्व में बुधवारा चार बत्ती चौराहे पर मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इसमें युवा कांग्र्रेस के कार्यकर्ता सैय्यद मोज्जम, सैय्यद फेजान, शहरयार आलम, अतीक व सैय्यद शाहिद हुसैन मौजूद थे। वहीं लालघाटी चौराहे पर युवक कांग्रेस के मनोज शुक्ला, नादिर खान आदि ने सुदर्शन का पुतला
दहन किया।

युवक कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
युवा कांग्रेस नेता सूरज तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम पांच बजे बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। यह यज्ञ आरएसएस प्रमुख सुदर्शन को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया था। यज्ञ में उभय कुशल तिवारी, प्रकाश चौकसे, संजय वर्मा विवेक त्रिपाठी सहित दर्जनों युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर नेहरूनगर चौराहे पर दोपहर 11 बजे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुनील यादव, संतोष जितेन्द्र कसाना व सदस्यों
ने सुदर्शन का पुतला दहन किया।

0 comments:

Post a Comment

Republic Day 26th January Greeting Cards

ShareThis