बिहार में विकास है तो पलायन क्यों - राहुल
सहरसा। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने आज बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि यदि राज्य में विकास हुआ है तो यहां के लोग पलायन क्यों कर रहे हैं।
राहुल ने कहा कि "जहां भी मैं जाता हूं आप लोग (बिहारी) मौजूद हैं। यहां की सरकार कहती है कि राज्य में विकास की बयार आई है। मैं पूछता हूं कि अगर विकास होता तो लोगों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता। रोजगार के लिए यहां के लोगों को मुंबई, दिल्ली और हरियाणा जाना पड़ रहा है।" राहुल ने कहा कि कल तक सबसे विकासशील राज्य रहे उत्तर प्रदेश और बिहार आज पिछड़ रहे हैं जबकि अन्य राज्य तेजी से आगे निकल रहे हैं। आज यहां ऎसी सरकार की जरूरत है जो जनता के लिए लड़ाई लड़े।
सहरसा से चुनावी अभियान की शुरूआत करने वाले कांग्रेस के युवराज ने एक बार फिर अमीर और गरीब हिंदुस्तान की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत में अमीरों और गरीबों का हिंदुस्तान है। हमे एक ऎसा हिंदुस्तान बनाना है जहां सबको मौका मिले। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उड़ीसा में भी यही बात कही थी।
नई पीढ़ी की सरकार चाहते हैं
राहुल ने पटेल ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार 25 साल पहले जहां थे, आज भी वहीं हैं। बिहार में बदलाव लाने की जरूरत है। हम बिहार में युवाओं की, नई पीढ़ी की सरकार चाहते हैं।
राहुल बोले कि बिहार में एक ऎसी सरकार आनी चाहिए जो जनता की समस्याओं को समझे। गरीबों के हक को दिलाए। नरेगा का काम ठीक से चलाए। राहुल ने यूपी में बदलाव लाने का बखान करते हुए कहा कि हम यहां भी पीछे नहीं हटेंगे। जनता के लिए काम करेंगे और राज्य में बदलाव लाएंगे।
यूपी, बिहार में कभी नहीं मिला पैसा
राहुल ने यूपी और बिहार की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा भेजे जा रहे पैसे का ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। "मुख्यमंत्री नीतीश जी कहते हैं कि केन्द्र सरकार ने पैसे नहीं दिए। केन्द्र सरकार ने जितना पैसा बिहार और उत्तर प्रदेश में दिया, उतना किसी अन्य राज्य में नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने राज्यों को पैसा भेजा। यह पैसा पटना, लखनऊ तक तो पहुंचता है और फिर गायब हो जाता है।
हेलीकॉप्टर में आई खराबी
इससे पहले एक दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी निजी विमान से पटना के वायुसेना केन्द्र हवाई अaा पहुंचे। राहुल को पार्टी की ओर से सहरसा में आयोजित सभा में भाग लेना था लेकिन हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उन्हे करीब दस मिनट तक यहां रूकना पड़ा। हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद वह सहरसा के लिए रवाना हो पाए। सहरसा में रैली को संबोधित करने के बाद राहुल समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। राहुल आज ही दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
--
Mahi
Buy Indian Gmail Accounts - Whatsapp +91-8586875020
10 months ago
0 comments:
Post a Comment