Pages

London Olympic Games 2012

Monday, September 6, 2010

सीपीएम कार्यकर्ताओं के बनते हैं बीपीएल कार्ड

"सीपीएम कार्यकर्ताओं के बनते हैं बीपीएल कार्ड" 
 

कोलकाता। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने वामपंथियों के गढ़ पश्चिम बंगाल में अपनली पहली रैली में ही राज्य की वामपंथी सरकार पर जमकर हल्ला बोला। राहुल ने सीपीएम सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गरीबों का नहीं बल्कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हित साध रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों के लिए भेजा जाने वाला पैसा उन तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने कहा कि गरीबों को बीपीएल कार्ड का लाभ नहीं दिया जा रहा है और उनकी जगह सीपीएम कार्यकर्ता बीपीएल कार्ड बनवा रहे हैं। 

बंगाल के कम्युनिस्टों को क्या हो गया ? 

राहुल ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि सीपीएम को क्या हो गया है। उन्होंने कहा कि "मैं जब पिछले दिनों चीन के एक प्रतिनिधिमंडल से मिला था, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि बंगाल के कम्युनिस्टों को क्या हो गया है? राहुल ने कहा कि वामपंथी विचारधारा पुरानी हो गई है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल में भी चीन जैसी कांति होने की जरूरत है। 

कांग्रेस की जीत का दावा 

राहुल ने इस दौरान दावा कि यदि लोगों का समर्थन मिला तो इस बार कांग्रेस वामपंथियों का गढ़ गिराकर दिखाएगी। उन्होंने युवाओं से पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और इस पर वंशवाद के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर सिर्फ मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओे को ही आगे बढ़ाया जाता है और पार्टी में मेहनत करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को उसके परफॉर्मेस के आधार पर कोई भी पद हासिल हो सकता है। उल्लेखनीय है कि बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी की रैली को काफी अहम माना जा रहा है। 

राहुल की सभा में बम मिलने से हड़कंप

इससे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोमवार को होने जा रही पहली राजनीतिक सभा से पहले सूतली बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार जहां पर राहुल की सभा होने वाली थी, वहां से बंगाल पुलिस ने आज सुबह एक देसी बम बरामद किया था। पुलिस के अनुसार हालांकि, यह देसी बम लो इंटेंसिटी का था और इससे अधिक नुकसान की आशंका नहीं थी। लेकिन राहुल गांधी के रैली में भाग लेने से पहले बम के मिलने से सुरक्षा व्यवस्था में खामी उजागर हुई है। इस बम के मिलने से लोगों में घबराहट फैल गई थी।


--
Mahi

Saturday, September 4, 2010

बिहार में विकास है तो पलायन क्यों - राहुल

बिहार में विकास है तो पलायन क्यों - राहुल 
 

सहरसा। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने आज बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि यदि राज्य में विकास हुआ है तो यहां के लोग पलायन क्यों कर रहे हैं। 

राहुल ने कहा कि "जहां भी मैं जाता हूं आप लोग (बिहारी) मौजूद हैं। यहां की सरकार कहती है कि राज्य में विकास की बयार आई है। मैं पूछता हूं कि अगर विकास होता तो लोगों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता। रोजगार के लिए यहां के लोगों को मुंबई, दिल्ली और हरियाणा जाना पड़ रहा है।" राहुल ने कहा कि कल तक सबसे विकासशील राज्य रहे उत्तर प्रदेश और बिहार आज पिछड़ रहे हैं जबकि अन्य राज्य तेजी से आगे निकल रहे हैं। आज यहां ऎसी सरकार की जरूरत है जो जनता के लिए लड़ाई लड़े।

सहरसा से चुनावी अभियान की शुरूआत करने वाले कांग्रेस के युवराज ने एक बार फिर अमीर और गरीब हिंदुस्तान की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत में अमीरों और गरीबों का हिंदुस्तान है। हमे एक ऎसा हिंदुस्तान बनाना है जहां सबको मौका मिले। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उड़ीसा में भी यही बात कही थी।

नई पीढ़ी की सरकार चाहते हैं 

राहुल ने पटेल ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार 25 साल पहले जहां थे, आज भी वहीं हैं। बिहार में बदलाव लाने की जरूरत है। हम बिहार में युवाओं की, नई पीढ़ी की सरकार चाहते हैं। 

राहुल बोले कि बिहार में एक ऎसी सरकार आनी चाहिए जो जनता की समस्याओं को समझे। गरीबों के हक को दिलाए। नरेगा का काम ठीक से चलाए। राहुल ने यूपी में बदलाव लाने का बखान करते हुए कहा कि हम यहां भी पीछे नहीं हटेंगे। जनता के लिए काम करेंगे और राज्य में बदलाव लाएंगे। 

यूपी, बिहार में कभी नहीं मिला पैसा

राहुल ने यूपी और बिहार की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा भेजे जा रहे पैसे का ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। "मुख्यमंत्री नीतीश जी कहते हैं कि केन्द्र सरकार ने पैसे नहीं दिए। केन्द्र सरकार ने जितना पैसा बिहार और उत्तर प्रदेश में दिया, उतना किसी अन्य राज्य में नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने राज्यों को पैसा भेजा। यह पैसा पटना, लखनऊ तक तो पहुंचता है और फिर गायब हो जाता है।

हेलीकॉप्टर में आई खराबी

इससे पहले एक दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी निजी विमान से पटना के वायुसेना केन्द्र हवाई अaा पहुंचे। राहुल को पार्टी की ओर से सहरसा में आयोजित सभा में भाग लेना था लेकिन हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उन्हे करीब दस मिनट तक यहां रूकना पड़ा। हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद वह सहरसा के लिए रवाना हो पाए। सहरसा में रैली को संबोधित करने के बाद राहुल समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। राहुल आज ही दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


--
Mahi

Friday, September 3, 2010

सोनिया ने रचा इतिहास, चौथी बार बनी कांग्रेस अध्यक्ष

सोनिया ने रचा इतिहास, चौथी बार बनी कांग्रेस अध्यक्ष
नई दिल्ली। सोनिया गांधी ने शुक्रवार को लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष बनकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोनिया को निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया। कांग्रेस ने आज इसका औपचारिक ऎलान किया। सोनिया 12 साल से पार्टी की अध्यक्ष हैं।

गुरूवार को एकमात्र पर्चा उन्होंने ही दाखिल किया था। इस औपचारिकता को पूरा करने में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी समेत सभी पदाधिकारियों, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों व प्रदेश अध्यक्षों ने अपना योगदान दिया।

केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष आस्कर फर्नांडीस ने बताया कि सोनिया गांधी के समर्थन में 56 प्रस्ताव आए जिसमें से एक प्रस्ताव चंडीगढ़ का रद्द किया गया।

पीएम ने भरा पहला प्रस्ताव

सोनिया ने 1998 में पार्टी की कमान संभाली थी। सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाने का सबसे पहला प्रस्ताव गुरूवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भरा। इसके बाद प्रणव मुखर्जी के नेतृत्व में मंत्री व पदाधिकारी शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में पर्चे भरे।

सोनिया अध्यक्ष पद त्याग कर दिखाएं : भाजपा

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद त्यागने की चुनौती दी है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने गुरूवार को सोनिया गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सोनिया में हिम्मत है, तो वो प्रधानमंत्री पद की तरह कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी त्याग कर दिखाएं।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी ब्लॉक, जिला या राज्य इकाई में पार्टी का अध्यक्ष दो कार्यकाल से अधिक बार नहीं संभाल सकता। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है तो संविधान के नियत सभी सदस्यों पर एक समान लागू किया जाना चाहिए।

--
Mahi

Monday, August 30, 2010

Tirupati temple governing body rocked by controversies

Tirupati temple governing body rocked by controversies

Hyderabad, Aug 29 (PTI) The committee managing the affairs of the revered shrine of Lord
Venkateswara in Tirupati has come under a cloud following allegations
of a series of scandals in recent times.
One scandal after the other has rocked the Tirumala Tirupati
Devasthanams (TTD) over the last six years. Various committees probing
the alleged irregularities in administration of the world's richest
temple also submitted adverse reports and recommended necessary
corrective measures.From
the demolition of historic "veyi kaalla mandapam" (thousand-pillar
auditorium), the case of missing gold dollars and alleged
"disappearance" of gold ornaments presented to the Lord by Emperor
Srikrishna Devaraaya over 500 years ago, the controversies are too
many, says a bureaucrat who held a responsible position previously in
the TTD.Add to this the recent case of alleged sale of 'arjita
seva' (special worship) tickets in black market, the row over special
treatment given to celebrities and the controversy on allocation of
land on the Tirumala Hills to corporate houses for construction of
private guest houses."In the ages of its existence, the Balaji
temple -- as it is popularly known -- had never seen so many
controversies that it had come to be attached with in the last six
years," the bureaucrat lamented. All this, however, elicited the same
response from the Andhra Pradesh government and TTD: "There is nothing
amiss."Political parties barring the Congress, religious groups
and groups of devotees have been vociferously raising the issues. The
opposition accused the Congress government of not taking any concrete
step to improve the situation. Several officials, including
Officer-on-Special Duty A V Dharma Reddy, are being accused by parties
and various groups of being responsible for many of the ills in TTD.In
cases like illegal sale of arjita seva tickets and purchase of plasma
television sets at "exorbitant" rates, Dharma Reddy is the man at whom
the finger of accusation is being pointed at. TDP leader Payyavula
Keshav also takes objection to appointment of IPS officer M K Singh as
the Chief Vigilance and Security Officer, claiming that "he was
strongly censured by the state High Court on the charges of sexual
abuse".The Rosaiah government has now appointed a three-member
authority headed by Special Chief Secretary J Satyanarayana to oversee
TTD's work. Though all opposition parties in the state are firm on a
demand for a CBI inquiry into the TTD affairs, Endowments Minister Gade
Venkata Reddy has rejected it. The government is yet to act on a report
submitted by the Vigilance Department on various issues related to TTD.
On the orders of the High Court, it has handed over the case of seva
tickets to the state CID. "Any further action will be taken based on
the inquiry reports," Venkata Reddy said.


--
Mahi

Thursday, August 26, 2010

गरीबों का सिपाही हूं - राहुल गांधी

गरीबों का सिपाही हूं - राहुल गांधी
 

लांजीगढ़। वेदांता प्रोजेक्ट रद्द होने के दो दिन बाद ही कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उड़ीसा में आदिवासियों की सभा को सम्बोधित कर अपनी सरकार की तारीफों के पुल बांधे। राज्य के लांजीगढ़ में नियामगिरी पहाडियों के पास ही आदिवासियों की रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा दिल्ली ने आदिवासियों की आवाज सुनी है। उन्होंने कहा कि वे गरीबों के सिपाही है और हर मोर्चे पर उनकी आवाज बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। 

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि सरकार गरीबों की आवाज सुनती है। राहुल गांधी ने कहा कि पहाड़ को पूजने वाले आदिवासियों ने संघर्ष कर अपने हक को हासिल किया है। उन्होने कहा कि वेदान्त समूह का विरोध करने वाले विकास के खिलाफ नहीं है। क्योंकि विकास का मतलब गरीब की आवाज को सुनना है उसे दबाना नहीं । यह जीत आदिवासियों की जीत है। 

दबाई जा रही है गरीबों की आवाज 

राहुल ने कहा कि दो साल पहले वे यहां आए और तब यहां के आदिवासी इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने इन पहाड़ों को अपना भगवान बताया। उस दिन इन लोगों ने मुझे अपने धर्म के बारे में बताया आज मैं अपना धर्म बताता हूं। राहुल ने कहा कि गरीब की आवाज सुनना मेरा धर्म है। उनके हक दिलाना उनका मकसद है। मैं दिल्ली में आदिवासी और गरीब लोगों को सिपाही हूं। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो हिन्दुस्तान हो चुके है गरीबों का और अमीरों का। गरीबों की आवाज दबाई जा रही है और उनकी आवाज को उपर तक पहुंचाने में वे गरीबों के सिपाही है। उन्होंने कहा कि मेरा धर्म हर गरीब की आवाज को सुनना है और जो गरीबों की आवाज को दबा रहे हैं वे मेरे धर्म के खिलाफ है। वे सिपाही की तरह हर जगह गरीबों के हक के लिए लड़ने को तैयार है। 

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही पर्यावरण मंत्रालय ने उड़ीसा के लांजीगढ़ में वेदान्त समूह के बॉक्साइट प्लांट को नामंजूरी दे दी थी।


--
Mahi

Republic Day 26th January Greeting Cards

ShareThis