Pages

London Olympic Games 2012

Monday, October 25, 2010

गंगा में फेंक दो राहुल गांधी को जदयू अध्यक्ष शरद यादव

"गंगा में फेंक दो राहुल गांधी को"

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने फतुहा में एक चुनावी रैली में कांग्रेस
महासचिव राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें कोई पेपर पर भाषण लिख के देता है और वह पढ़ लेते हैं। यादव ने सवाल किया कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के बारे में क्या जानते हैं। हम एक दुर्भाग्यशाली देश हैं। उन्हें तो गंगा में फेंक दिया जाना चाहिए।

शरद यादव ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय राजनीति की कोई समझ नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर कोई परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रहा है। दक्षिण में एक काला चश्मा पहनने वाला नेता यही कर रहा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

Republic Day 26th January Greeting Cards

ShareThis